Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित कई राज्यों में घटे इसके दाम, जानें लेटेस्ट रेट

June 20, 2024

Petrol और Diesel के रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित कई राज्यों में घटे इसके दाम, जानें लेटेस्ट रेट

 

नई दिल्ली : हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। तेल कंपनियों ने 20 जून यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। अगर आप भी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो इससे पहले आप पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। तो चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल।

आपको बता दे किदेश के प्रमुख शहरों सहित ज्यादात्तर राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता तो कहीं महंगा हुआ है। दरअसल राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो हिमाचल, ओडिशा, पंजाब, तामिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज पेट्रोल-डीजल के रेट घट गए हैं। तो वही आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना और यूपी में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें