Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 20, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की गिरावट के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 83.48 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय मुद्रा ने विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह के बीच गिरावट का प्रतिरोध किया, लेकिन घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के कारण झुक गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिय बाजार में रुपया 83.43 पर खुलने के बाद 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.44 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की एक तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 104.90 पर कारोबार कर रहा था।वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.02 प्रतिशत बढक़र 85.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए बुलाया (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें