Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau टीम ने पुलिस थाने में कार्यरत महिला हेड कांस्टेबल को 40000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

June 20, 2024

Anti Corruption Bureau टीम ने पुलिस थाने में कार्यरत महिला हेड कांस्टेबल को 40000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हिसार जिला के अर्बन एस्टेट पुलिस थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा को ₹40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में दूसरा आरोपी मुंशी फरार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम को शिकायत प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता तथा उसके दोस्त के खिलाफ हिसार के अर्बन एस्टेट पुलिस थाने में पिंकी( शिकायतकर्ता के दोस्त की पत्नी) द्वारा शिकायत दी गई है।

जिसे लेकर महिला हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता को फोन किया और थाने में पिंकी द्वारा दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने के बदले में ₹40000 की रिश्वत की मांग की। सुमित्रा ने शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर फोन करते हुए कहा कि ₹40000 में से कुछ हिस्सा थाने में कार्यरत मुंशी को भी दिया जाएगा। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम में तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियो को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी सुमित्रा को आज ₹40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें