Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Akshay Kumar और Paresh Rawal ने  अपनी 21वीं फिल्म ‘सरफिरा’ के साथ पूरी की  गोल्डन पार्टनरशिप

June 21, 2024

Akshay Kumar और Paresh Rawal ने  अपनी 21वीं फिल्म ‘सरफिरा’ के साथ पूरी की  गोल्डन पार्टनरशिप

मुंबई: सरफिरा का एनर्जेटिक ट्रेलर इस हफ्ते सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म सरफिरा के पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म का  ट्रेलर रिलीज़  किया गया  जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। जो यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है। अब अक्षय को लोग कंटेंट कुमार कहने से नहीं कतरा रहे हैं।

जहां फील के  पहले पोस्टर ने अक्षय के प्रशंसकों को बेहद उत्साहित कर दिया, वहीं उनके सह-कलाकार परेश रावल ने भी स्टार की प्रशंसा की और एक्स पर लिखा, “अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म”। वहीं अक्षय कुमार ने जवाब में कहा  , “बहुत-बहुत धन्यवाद परेश भाई। आपकी मौजूदगी ने इस फिल्म में बहुत कुछ जोड़ा। 12 साल बाद आपके साथ दोबारा स्क्रीन पर जुड़कर खुशी हुई।”

अक्षय कुमार और परेश रावल ने पिछले कुछ वर्षों में कुछ आइकोनिक फिल्मों में एक साथ काम किया है। हेरा फेरी और हेरा फेरी 2 भारतीय सिनेमा की कॉमेडी के कुछ क्लासिक फिल्में  हैं, हम सभी जानते है कि  राजू और बाबू राव का एक अलग सेपरेट फैनबेस है। इसके अलावा यह जोड़ी मोहरा, वेलकम, भागम भाग और गरम मसाला जैसी फिल्मों में एक साथ नज़र आये थे ।  

2012 में आयी ओएमजी (ओह माय गॉड)के बाद लगभग १२ साल बाद सरफिरा में एक साथ नज़र आएंगे।  आपको बता दें कि यह उनकी २१ वी फिल्म है, और एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, ‘सरफिरा’ स्टार्ट-अप और विमानन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक ड्रामा  फिल्म है जो निश्चितरूप से सब का दिल जीतेगी।

 एक पावरफुल नैरेटिव के साथ यह आम आदमी को उनके सपनो को चेज़  करने के लिए इनसपायर करता है इस फिल्म में अक्षय कुमार , परेश रावल , राधिका मदन और सीमा बिस्वास नज़र आएंगे।  अक्षय की बेहतरीन परफॉरमेंस फिल्म्स जैसे की ‘बेबी’ ,’एयरलिफ्ट ‘और ‘स्पेशल २६’ अक्षय कुमार के फैंस उत्साहित है उनकी धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए।

सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के डायलॉग और जी.वी. प्रकाश कुमार म्यूजिक के साथ , सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया (केप ऑफ गुड फिल्म्स), साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका (2डी एंटरटेनमेंट) और विक्रम मल्होत्रा (Abundantia Entertainment) द्वारा किया गया है। १२ जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें