Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और मलेशिया द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री मलेशिया में प्रसारित

June 21, 2024

चीन और मलेशिया द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री मलेशिया में प्रसारित

चीन और मलेशिया के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और रेडियो टेलीविजन मलेशिया (आरटीएम) द्वारा संयुक्त रूप से बनायी गयी डोक्यूमेंट्री “हमारी कहानी” 18 जून की शाम को नौ बजे मलेशिया में प्रसारित हुई।

मलेशिया के संचार मंत्रालय और प्राकृतिक संसाधन व अनवरत पर्यावरण विकास मंत्रालय समेत सरकारी संगठनों ने इस डोक्यूमेंट्री पर बड़ा ध्यान दिया और क्रमशः सोशल प्लेटफोर्म के आधिकारिक अकाउंट में शेयर किया। मलेशियाई दर्शकों ने डोक्यूमेंट्री की प्रशंसा करते हुए आशा जतायी कि मलेशिया-चीन मित्रता मजबूत होगी और ज्यादा श्रेष्ठ टीवी फिल्में सामने आएंगी।

बताया जाता है कि “हमारी कहानी” चीन और मलेशिया के राष्ट्रीय मीडिया संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से बनायी गयी पहली डोक्यूमेंट्री है। इससे व्यापक दृष्टिकोण से आधी सदी में चीन और मलेशिया के बीच मित्रता का इतिहास और नये युग में चीन के आर्थिक व सामाजित शक्ति दिखायी गयी।

मलेशिया के प्रसिद्ध संगीतकार ने डोक्यूमेंट्री का थीम सांग तैयार किया है। सीएमजी की मलय भाषा एंकर ल्यांग ल्यांग और मलेशिया की लोकप्रिय गायक ऐना अब्दुल ने गीत गाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें