Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan में Quran की बेअदबी के आरोप में व्यक्ति को थाने में घुसकर भीड़ में से किसी ने मारी गोली

June 22, 2024

Pakistan में Quran की बेअदबी के आरोप में व्यक्ति को थाने में घुसकर भीड़ में से किसी ने मारी गोली

पेशावर: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में कुरान की कथित तौर पर बेअदबी (Desecration of Quran) से नाराज भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और इस दौरान फैली अशांति में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान में कुरान की बेअदबी पर बवाल:

स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जहीदुल्ला ने बताया कि पंजाब के सियालकोट के रहने वाले व्यक्ति ने बृहस्पतिवार रात को स्वात की मदयान तहसील में कुरान की बेअदबी की थी। जहीदुल्ला ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर मदयान थाने लाया गया।

आरोपी पर भीड़ में से किसी ने गोली चलाई:

थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई और उन्होंने संदिग्ध को सौंपने की मांग की, जब पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया तो भीड़ में से किसी ने गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

भीड़ ने थाने में आग लगाई:

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मदयान अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने उसके बाद थाने में आग लगा दी। बाद में कुछ लोग थाने में घुसे और संदिग्ध को गोली मार दी।

भड़की हिंसा में आठ लोग घायल:

उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद वे संदिग्ध के शव को घसीटकर मदयान अड्डा ले गये और उसे वहां लटका दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण भड़की हिंसा में आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मदयान में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री केपीके अली अमीन गंदापुर ने घटना पर संज्ञान लिया है और प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन कदम उठाने का निर्देश दिया और लोगों से शांत रहने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें