Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से 11.38 लाख रुपए की ड्रग मनी की बरामद

June 22, 2024

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से 11.38 लाख रुपए की ड्रग मनी की बरामद

अबोहर: अबोहर के ड्रग इंस्पेक्टर शेषन मित्तल की शिकायत पर थाना नंबर 2 की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में नशा सप्लाई करने वाले एक युवक की बाइक से लाखों रुपए की ड्रग मनी और सैकड़ों नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि उक्त युवक एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) बनकर इन नशीली गोलियों की सप्लाई करता था।

जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर शेषन कुमार मित्तल ने पुलिस को सूचना दी कि आर्य नगर गली नंबर 8 निवासी विकास कुमार पुत्र साहिब राम शहर में मेडिकल स्टोरों पर जाकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की आड़ में नशीली गोलियां बेचता है।

पुलिस ने जब उसके घर पर छापा मारा तो विकास घर से गायब था और जब उसके घर के बाहर खड़ी बाइक की तलाशी ली तो उसमें से 590 नशीली गोलियां और 11 लाख, 38 हजार, 500 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने विकास कुमार के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 22, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें