Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक स्कैंडल में फंसे प्रज्वल का भाई सूरज रेवन्ना भी गिफ्तार

June 23, 2024

कर्नाटक स्कैंडल में फंसे प्रज्वल का भाई सूरज रेवन्ना भी गिफ्तार

कर्नाटक। जनता दल (सेक्युलर) के विधानपरिषद सदस्य सूरज रेवन्ना को पार्टी कार्यकर्ता से दुराचार करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूरज, पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं जिनपर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप हैं। सूरज रेवन्ना के खिलाफ पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ दुराचार करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले सूरज से यहां सीईएन पुलिस थाने में रातभर पूछताछ की गई।

पुलिस में, 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने यह शिकायत दी थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एच डी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उसके साथ दुराचार किया था। इस शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जद (एस) नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (दुराचार), 342 (बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें