Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित कांगो (किंशासा) कैपिटल रिंग रोड परियोजना शुरू

June 23, 2024

चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित कांगो (किंशासा) कैपिटल रिंग रोड परियोजना शुरू

चीनी कंपनियों द्वारा निर्मित कांगो (किंशासा) कैपिटल रिंग रोड परियोजना का उद्घाटन समारोह 22 जून को कांगो (किंशासा) राजधानी किंशासा में आयोजित हुआ। कांगो (किंशासा) के राष्ट्रपति फ़ेलिक्स-एंटोनी त्सेसीकेदी त्शिलोम्बो और प्रधान मंत्री जूडिथ सुमिनुवा तुलुका ने इस में भाग लिया और परियोजना की आधारशिला रखने के लिए त्सेसीकेदी ने व्यक्तिगत रूप से लोडर चलाया।

त्सेसीकेदी ने कहा कि वे कांगो (किंशासा) में उन्नत उपकरण और प्रौद्योगिकी लाने के लिए चीनी कंपनियों के आभारी हैं और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कांगो (किंशासा) और चीन के बीच सहयोग निरंतर गहराने की आशा करते हैं। कांगो (किंशासा) के राज्य मंत्री और बुनियादी संस्थापन और लोक निर्माण मंत्री मोवुनी ने भाषण देते हुए कहा कि किंशासा रिंग रोड परियोजना की शुरुआत कांगो (किंशासा) और चीन के बीच बुनियादी संस्थापनों के सहयोग के एक नए चरण का प्रतीक है।

बुनियादी संस्थापनों के निर्माण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग कांगो (किंशासा) में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अनुकूल है और इससे कांगो (किंशासा) के लोगों को अवसर पैदा करता है। कांगो (किंशासा) स्थित चीनी राजदूत चाओ पिन ने कहा कि परियोजना पूरा होने के बाद किंशासा रिंग रोड परियोजना किंशासा शहर में एक नया मील का पत्थर और चीन-कांगो बुनियादी संस्थापनों के सहयोग के लिए एक नया बिजनेस कार्ड बनने की उम्मीद है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें