Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex शुरुआती कारोबार में 464 अंक टूटा, Nifty भी नुकसान में, जानिए शेयर बाजार का हाल

June 24, 2024

Sensex शुरुआती कारोबार में 464 अंक टूटा, Nifty भी नुकसान में, जानिए शेयर बाजार का हाल

 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटा जिससे बाजार नीचे आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 463.96 अंक गिरकर 76,745.94 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 149.6 अंक टूटकर 23,351.50 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में थे। वहीं सन फार्मा, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। वहीं जापान का निक्की लाभ में था। शुक्रवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,790.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें