Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में डबल मर्डर, पार्क में बैठे कपल को गोलियों से भुना, 2 माह पहले किया था प्रमविवाह

June 24, 2024

हिसार में डबल मर्डर, पार्क में बैठे कपल को गोलियों से भुना, 2 माह पहले किया था प्रमविवाह

हरियाणा के हिसार में कपल की गोलियों से भुन कर हत्या कर दी। कपल हिसार में स्थित हांसी में लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए और कपल को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

कपल ने प्रेमविवाह किया था। जिसके बाद सोमवार सुबह पार्क में ही दोनों पर 7 राउंड फायर करके दोनों की हत्या कर आरोपी घटनास्थल से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पार्क में मौजूद अन्य लोगों पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस को सूचना दी थी कि पार्क में 2 लोगों के शव पड़े हुए है।जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने तुरंत आसपास का एरिया सील कर दिया।

मृतकों की पहचान नारनौंद के बडाला गांव तेजवीर के रूप में हुई हैं तेजवीर नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत था।मृतक युवती की पहचान हांसी के सुल्तानपुर गांव निवासी मीना के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे DSP धीराज कुमार ने बताया कि पार्क से दोनों की डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है। पार्क से पुलिस को करीब 7 खोल मिले है।शव के पास से पार्क में एक चाबी भी पड़ी मिली है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जायेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगामी कार्यवाही परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें