Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री ‘मनोवैज्ञनिक रूप से बैकफुट पर’, सिर्फ अपनी सरकार बचाने में व्यस्त : Rahul Gandhi

June 24, 2024

प्रधानमंत्री ‘मनोवैज्ञनिक रूप से बैकफुट पर’, सिर्फ अपनी सरकार बचाने में व्यस्त : Rahul Gandhi

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह ‘मनोवैज्ञनिक रूप से बैकफुट पर हैं’ तथा अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान पर हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कि ‘राजग के पहले 15 दिन: भीषण ट्रेन दुर्घटना, कश्मीर में आतंकवादी हमले, ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा, नीट घोटाला, नीट-पीजी निरस्त, यूजीसी-नेट का पेपर लीक, दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे, आग से धधकते जंगल, जल संकट और लू के कारण मौतें। मनोवैज्ञनिक रूप से बैकफुट पर नरेन्द्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं।’’ उन्होंने कहा, कि ‘नरेन्द्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमें लिए स्वीकार्य नहीं है और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे।

‘इंडिया’ गठबंधन का मज़बूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज़ उठाएगा और प्रधानमंत्री को बिना जवाबदेही बच कर निकलने नहीं देगा।’’ इससे पहले उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह संविधान पर हमला कर रहे हैं। हम संविधान पर यह हमला नहीं होने देंगे।’’ उनका यह भी कहना था, ‘‘यह हमला हमें स्वीकार्य नहीं है।’’

नई लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने हाथों में संविधान की प्रतियां लेकर लोकसभा कक्ष तक मार्च किया। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष का संदेश जनता तक पहुंच रहा है, तो राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हमारा संदेश जनता तक पहुंच रहा है और कोई भी ताकत भारत के संविधान का बाल भी बांका नहीं कर सकती और हम इसकी रक्षा करेंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें