Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुना नगर: घर की बेटी ने ही किया अपनी मां और भाई का क़त्ल, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

June 24, 2024

यमुना नगर: घर की बेटी ने ही किया अपनी मां और भाई का क़त्ल, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

यमुना नगर(हरीश कोहली): यमुनानगर की आजाद नगर कॉलोनी में कल हुए डबल मर्डर कांड में घर की लड़की ने अपने भाई और अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पूछताछ करते हुए लड़की को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज कोर्ट में पेश किया जायेगा। जहां पर 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड मांगेगी, पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है,

और मर्डर के पीछे क्या कारण है इसके बारे में ओर पता लगा रही है। यमुनानगर सिटी थाना SHO जगदीश चंद्र ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर उन्होंने पूरे मामले की गहनता से छानबीन करते हुए घर की जिस लड़की ने शिकायत दी थी। उसकी कुछ बातें अटपटी सी महसूस हुई और शक के आधार पर जब उस लड़की से पूछताछ की गई।

तो लड़की ने बताया कि उसने अपने में ममेरे भाई के साथ मिलकर मर्डर की साजिश रची, SHO ने बताया कि मां के साथ चलते विवाद को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई। जिसको लेकर लड़की ने अपनी मां को ममेरे भाई के साथ मिलकर मार दिया और इसी कांड के दौरान जब उसका भाई घर में आया। तो उसने पूरा मामला अपने आंखों से देखा तो लड़की और उसके ममेरे भाई ने अपने भाई को भी मार दिया।

जिसमें ममेरे भाई ने मुंह पर कपड़ा रखकर उसका गला दबा दिया और लड़की ने दोनों टांगे पकड़ कर रखी और ऐसे ही माँ का मर्डर किया। लड़की का ममेरा भाई आरोपी अभी फरार है पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी है खोज जारी है, आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। वही लड़की को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का डिमांड मांगा गया है। अब देखना होगा कि इसमें किस तरह के और नए-नए खुलासे सामने आते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें