Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैंकर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत

June 24, 2024

टैंकर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सरायममरेज क्षेत्र में सोमवार को टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सोरो पेट्रोल पंप के पास टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में विकास (25), सुम्मरी (60) नमकीन की पत्नी जनता (34), पुत्र दिवाना (7), पुत्री लक्ष्मी (8 माह) की मौत हो गई।

सभी मृतक जौनपुर जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे। मृतक किसी शादी में शिरकत करने के बाद एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि जौनपुर की तरफ से आ रहे टैंकर ने सभी को रौंद दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत में ले लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें