Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

June 25, 2024

पलवल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

पलवल: जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आपको बता दें कि, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लड़की की हत्या के आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना पलवल के बहीन थाना के अंतर्गत आने वाले गांव की बताई जा रही है। मेवात के कंसारी गांव निवासी मृतका के भाई निजाम और मौसम ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन मैना की शादी कोट गांव में करीब पांच साल पहले की थी। उस समय उसकी उम्र करीब 21 वर्ष थी। उसकी बहन के ससुराल वाले अक्सर उसके साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करते रहते थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 11:00 बजे तक परिवार के लोगों के साथ उनकी बहन की बातचीत हुई थी।

आज सुबह मालूम हुआ कि उनकी बहन की मौत हो गई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जब वो अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर ससुराल पक्ष का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था। उन्हें सूचना उनके पड़ोसियों ने दी थी। उनका आरोप है कि उनकी बहन की हत्या करके ससुराल पक्ष के लोग घर को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शव का पलवल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें