Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन : स्कूल बस स्टॉप पर एक व्यक्ति ने किया चाकू से हमला, जापानी महिला और बच्चे सहित अन्य 3 लोग घायल

June 25, 2024

चीन : स्कूल बस स्टॉप पर एक व्यक्ति ने किया चाकू से हमला, जापानी महिला और बच्चे सहित अन्य 3 लोग घायल

बींजिग : चीन के सूझोऊ शहर में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर एक जापानी महिला और एक बच्चे सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जापानी दूतावास के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चाकू से किए गए हमले में एक जापानी महिला और एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

चीन के पूर्वी शहर में एक जापानी स्कूल द्वारा संचालित बस स्टॉप पर एक व्यक्ति ने महिला और उसके बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया। बस में सवार चीन की एक महिला ने व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया लेकिन हमलावर ने उसपर भी हमला कर दिया। प्रवक्ता ने दूतावास के नियमों का हवाला देते हुए नाम उजागर करने से इनकार कर दिया। मां और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं जबकि चीनी महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके मकसद का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। जापानी दूतावास ने चीन में रहने वाले जापानी नागरिकों को भेजे गए एक ईमेल में उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है। चीन के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में पार्कों, विद्यालयों और सबवे सहित सार्वजनिक स्थानों पर चाकू से हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें