Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab के 12 सांसदों ने ली शपथ : Amritpal Singh नहीं पहुंचे, NSA के चलते लेनी होगी विशेष जमानत

June 25, 2024

Punjab के 12 सांसदों ने ली शपथ : Amritpal Singh नहीं पहुंचे, NSA के चलते लेनी होगी विशेष जमानत

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : 18वीं लोकसभा के लिए आज पंजाब के 13 में से 12 सांसदों ने शपथ ली। खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह आज शपथ नहीं ले पाएंगे, क्योंकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में हैं। पंजाब के सभी 13 सांसदों को सांसद कार्यालय की ओर से आज दोपहर को समय दिया गया था।

शुरुआत में सबसे पहले गुरदासपुर से जीते सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शपथ ली। जिसके बाद अमृतसर के गुरजीत सिंह औजला ने शपथ ली। गुरजीत औजला ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली। अंत में उन्होंने जय जवान, जय किसान और जय संविधान का नारा भी लगाया। अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं थे।

इसके बाद जालंधर से निर्वाचित पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा, शेर सिंह घुबाया, हरसिमरत कौर बादल, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी ने शपथ ली।

सदन में लिया गया अमृतपाल सिंह का नाम

गुरजीत औजला के शपथ लेने के बाद अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया, लेकिन जेल में होने के कारण वे संसद में मौजूद नहीं थे। जिसके कारण आज उन्हें शपथ नहीं दिलाई गई। इसके बाद जालंधर के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ली।

आज शपथ लेने वाले पंजाब के सांसदों की सूची

  1. हरसिमरत कौर बादल
  2. गुरमीत सिंह मीत हेयर
  3. मालविंदर सिंह कांग
  4. अमर सिंह
  5. धर्मवीर गांधी
  6. सुखजिंदर सिंह रंधावा
  7. अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
  8. चरणजीत सिंह चन्नी
  9. राज कुमार चब्बेवाल
  10. गुरजीत सिंह औजला
  11. शेर सिंह घुबाया
  12. सरबजीत सिंह खालसा

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हुआ और 3 जुलाई को नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ/प्रतिज्ञान के लिए समाप्त होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें