Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चननखेड़ा की युवती का शव चंडीगढ़ की सुखना झील से बरामद

June 26, 2024

चननखेड़ा की युवती का शव चंडीगढ़ की सुखना झील से बरामद

अबोहर: गांव चननखेड़ा निवासी एक 24 वर्षीय युवती का शव चंडीगढ में सुखना झील के किनारे पानी में मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को झील से बाहर निकाला और जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका शिवानी के परिजनों को सूचित किया जिस पर परिजन वहां पहुंचे तो पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि मृतक युवती शिवानी मोहाली के सेक्टर-61 में स्मॉल वंडर स्कूल के पास किराये पर रहती थी। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि शिवानी ने कुछ समय पहले एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी, लेकिन नौकरी नहीं मिलने से वह तनाव में थी।

हालांकि, युवती के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से दम घुटना बताया गया है।
सरपंच परविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कल ही सूचना मिली थी कि गांव के एक व्यक्ति की लड़की की बीमारी से मौत हो गई है, जिसने फरीदकोट में रहते हुए एलएलबी की थी और अब वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। उनके सामने लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया। कल ही परिवार मृतक लड़की के शव को गांव में लाया और उसका शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें