Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की गिरावट से 83.46 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 26, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की गिरावट से 83.46 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला और उसकी तेजी को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.45 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.46 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.46 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.66 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.37 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,175.91 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें