Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान: भिवाड़ी के कारखाने में आग लगने से चार लोगों की हुई मौत,10 गंभीर रूप से घायल

June 26, 2024

राजस्थान: भिवाड़ी के कारखाने में आग लगने से चार लोगों की हुई मौत,10 गंभीर रूप से घायल

जयपुर: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (तिजारा) शिवराज सिंह ने बताया कि कारखाने में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया

लेकिन वहां धुआं होने के कारण दमकलकर्मी अंदर नहीं जा सके, देर रात कारखाने से तीन और शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं दो शवों को घटनास्थल से निकालने की प्रक्रिया चल रही है। यह हादसा मंगलवार शाम खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कारखाने में हुआ। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें