Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telecom Spectrum Auction: स्पेक्ट्रम नीलामी 2 दिन में समाप्त, 11340 करोड़ रुपये की लगी बोलियां

June 26, 2024

Telecom Spectrum Auction: स्पेक्ट्रम नीलामी 2 दिन में समाप्त, 11340 करोड़ रुपये की लगी बोलियां

 

नई दिल्ली: मोबाइल फोन के लिए आवाज तथा डेटा सिग्नल ले जाने वाले रेडियो तरंगों की नीलामी दो दिन के भीतर बुधवार को समाप्त हो गई। इसमें सरकार द्वारा प्रस्तावित स्पेक्ट्रम के लिए अनुमानित न्यूनतम मूल्य 96,238 करोड़ रुपये से 12 प्रतिशत से भी कम राशि प्राप्त हुई। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज से 26 गीगाहर्ट्ज के बीच कुल 10 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की पेशकश की गई।

कुल 11,340 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। नीलामी के पहले दिन 25 जून को पांच दौर की बोलियां लगाई गईं। बुधवार को ज्यादा गतिविधि नहीं हुई जिसके कारण अधिकारियों ने पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे नीलामी समाप्त करने की घोषणा कर दी। सूत्रों ने बताया कि प्राप्त कुल बोलियां कमोबेश मंगलवार को प्राप्त बोलियों के बराबर ही हैं।

अनुमान है कि केवल 140-150 मेगाहर्ट्ज ही बेचे गए हैं। इस नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1,800 मेगाहर्ट्ज, 2,100 मेगाहर्ट्ज, 2,300 मेगाहर्ट्ज, 2,500 मेगाहर्ट्ज, 3,300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड की पेशकश की गई थी। पिछली नीलामी 2022 में हुई थी जो सात दिन तक चली थी। उसमें 5जी दूरसंचार स्पेक्ट्रम की रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई थी,

जिसमें अरबपति मुकेश अंबानी की जियो शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी थी। उसने सभी रेडिया तरंगों का करीब आधा हिस्सा (88,078 करोड़ रुपये मूल्य) हासिल किया था। उस समय दूरसंचार दिग्गज सुनील मित्तल की भारती एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई थी, जबकि वोडाफोन-आइडिया ने 18,799 करोड़ रुपये में स्पेक्ट्रम खरीदा था।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें