Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर: रेलवे लाइन के पास खेतों में मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

June 27, 2024

गुरदासपुर: रेलवे लाइन के पास खेतों में मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गुरदासपुर(अवतार सिंह) : जिले में पुरानी धारीवाल रेलवे लाइन के पास खेतों में 24 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक का नाम चांद मसीह बताया जा रहा है। चांद मसीह की मां भोली ने बताया कि किसी ने हमारे घर आकर बताया कि आपका बेटा चांद मसीह रेलवे लाइन के पास खेतों में पड़ा है। उन्होंने बताया कि चांद मसीह किसी के यहां काम करता था और आज सुबह उनके साथ चला गया। इसके बाद तुरंत ही पुलिस स्टेशन धारीवाल और 108 एम्बुलेंस को फोन करके सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौक़े पर पहुंची जिसके बाद मृतक के शव को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ए.एस.आई बलबीर सिंह ने बताया कि हर पहलू से मामले की पूरी जांच की जा रही है और मृतक के वारिसों के बयानों के अनुसार उचित कार्रवाई की भी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें