Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIRAL VIDEO: दो लड़कों ने लिफ्ट में घुसा ली स्प्लेंडर बाइक, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हुए हैरान!

June 27, 2024

VIRAL VIDEO: दो लड़कों ने लिफ्ट में घुसा ली स्प्लेंडर बाइक, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हुए हैरान!

अजब गजब : देखा जाए जब दो दोस्त या भाई मिल जाते है तो वो कुछ खुराफाती ही करते है। जिसके बाद वो कुछ ऐसा करते है जिसे देख हर कोई हैरान हो जाता है। एक ऐसे ही दो लड़को की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो है जिसे देख हर कोई हैरान है और अपने टाइम पर की ऐसे मस्तियो को याद कर रहा है। दरअसल इन लड़को ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में सोचना भी नामुकिन सा लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लड़के लिफ्ट है लेकिन हैरानी की बात तो ये कि वो लिफ्ट में बाइक लेकर चढ़े है। दरअसल उनका फ्लैट के 14वें फ्लोर पर था।

वहां तक जाने के लिए वो लिफ्ट में घुसे, और अपने साथ अपनी बाइक भी लेते गए। उनका कहना है कि ठंड ज्यादा हो रही है, इसलिए वो बाइक ऊपर ले जा रहे हैं। फिर फ्लोर की लॉबी में बाइक चलाते हुए उन्होंने अपने फ्लैट में एंट्री ली और ड्रॉइंग रूम में बाइक ले जाकर पार्क कर दी। वायरल वीडियो शायद ठंड के दिनों का है क्योंकि दोनों ने शॉल लपेटा है और टोपी लगाई है। अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और यूज़र्स इस पर कई तरह के फनी कमैंट्स भी कर रहे है।

आपको बता दे ये वोडियो इंस्टाग्राम पर @iharshchaudharyy नाम से शेयर की गयी है। यह एक कंटेंट क्रिएटर हैं और मेरठ के रहने वाले हैं। उनके 1500 फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पर अब तक 22 लाख व्यूज आ चुके है वो वही कई लोगो ने कमेंट भी किए है। एक यूज़र ने लिखा कि भाई वीवीआईपी हो क्या? तो वही दूसरे के लिखा कि रील ऐसी ही बनानी चाहिए, जिससे कॉपी करने के लिए भी लोगों को 101 बार सोचना पड़े। वही एक यूज़र को अपने कॉलेज के दिन याद आ गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें