Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

T-20 WC: अफगानिस्तान के बाहर होने पर कोच ट्रॉट ने ICC को घेरा

June 27, 2024

T-20 WC: अफगानिस्तान के बाहर होने पर कोच ट्रॉट ने ICC को घेरा

टी20 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। अफगानिस्तान का इस टी20 विश्व कप में सफर शानदार रहा। टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, अंतिम चार के मुकाबले में उसे हारना पड़ा। इस हार के बाद अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े मुकाबले के लिए यह उपयुक्त नहीं थी।

दरअसल, सेमीफाइनल मैच के दौरान पिच से तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिल रहा था और इसमें अनिश्चित उछाल भी थी। अफगानिस्तान की टीम इस पिच पर केवल 56 रन बनाकर आउट हो गई जो टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूनतम स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने भले ही लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल कर दिया लेकिन उसके बल्लेबाजों को भी संघर्ष करना पड़ा। ट्रॉट ने मैच के बाद कहा, ‘मैं खुद को परेशानी में नहीं डालना चाहता, लेकिन यह उस तरह की पिच नहीं थी जिस पर कोई विश्व कप का सेमीफाइनल खेलना चाहेगा।’ इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि इस पिच ने बल्लेबाजी को पूरी तरह से खेल से बाहर कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें