Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप-राज्यपाल ने श्री अमरनाथ जी यात्रा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

June 28, 2024

उप-राज्यपाल ने श्री अमरनाथ जी यात्रा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

जम्मू,: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज पहलगाम में एक उच्च स्तरीय बैठक में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में श्री अमरनाथ जी श्रईन बोर्ड के सीईओ डा. मनदीप कुमार भंडारी, आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी, लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग के सचिव भूपिंदर कुमार, कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी, अनंतनाग के उपायुक्त सईद फखरु द्दीन हामिद और एसएएसबी, सुरक्षा बलों, नागरिक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उप-राज्यपाल ने यात्र मार्गों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ, ड्यूटी अधिकारियों, राहत और बचाव दल और सफाई कर्मचारियों की तैनाती पर चर्चा की। उन्होंने समर्पित अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए जो अपने-अपने विभागों द्वारा विकसित सुविधाओं के प्रभावी संचालन पर नजर रखेंगे। उप-राज्यपाल ने कहा, तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर के ब्रांड एंबेसडर हैं। सभी हितधारक विभागों, पुलिस, सुरक्षा बलों और सेवा प्रदाताओं के बीच बेहतर तालमेल से परेशानी मुक्त तीर्थयात्र के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित होगी।


बैठक में बताया गया कि सुरक्षित और सुचारू तीर्थयात्र के लिए सुविधाओं के संदर्भ में पर्याप्त सुधार किए गए हैं। उप-राज्यपाल ने यात्रा मार्ग पर सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन सिलैंडरों का पर्याप्त स्टॉक रखने और किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति के लिए एम्बुलैंस और हैलीकॉप्टरों की तैनाती पर जोर दिया। उन्होंने ट्रैक, आवास, बिजली, पानी, संचार, स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं का भी मूल्यांकन किया। बाद में, उप-राज्यपाल ने पहलगाम स्थित नुनवान आधार शिविर में तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें