Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी के आत्महत्या करने के मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज

June 28, 2024

पत्नी के आत्महत्या करने के मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ: सैक्टर 44 में महिला द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सैक्टर 34 थाना पुसिल ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। कुछ दिन पहले अलका नाम की महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने मामला मृतका अलका के पिता महिपत सिह बिष्ट की शिकायत पर आरोपी सैक्टर 44 निवासी विशाल के खिलाफ किया है। पुलिस ने बताया कि विशाल पेशे से वकील है। सैक्टर 34 थाना पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। नई दिल्ली निवासी महिपत सिह बिष्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उसकी बेटी अलका ने सैक्टर 44 निवासी विशाल से लव मैरजि की थी। आरोप है कि शादी के बाद विशाल उसकी बेटी को काफी तंग करता था।

जिस कारण आए दिन झगड़ा होता रहता है। बिष्ट ने आरोप लगाया कि विशाल उनके साथ भी गाली गलौच करता था। बेटी अलका प्राइवेट जॉब करती थी। 23 जून की सुबह पता चला था कि अलका ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। जिसकी सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे थे। प्राथमिक जांच में पता चला कि 22 जून की रात को अलका का अपने पति विशाल के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद दोनों कमरे में सो गए थे। सुबह पति उठा तो अलका कमरे में नहीं थी। वह जब दूसरे कमरे में गया तो अलका ने पंखे से फंदा लगा रखा था। प्राथमिक जांच में पता चला कि अलका की शादी चार साल पहले हुई थी। वह अपने पति के साथ रहती थी। वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। लेकिन उसका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें