Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हुक्मनामा श्री हरिमंदिर साहिब जी 28 जून 2024

June 28, 2024

हुक्मनामा श्री हरिमंदिर साहिब जी 28 जून 2024

 

धर्म : बैराड़ी महला ४ ॥ हरि जनु राम नाम गुन गावै ॥ जे कोई निंद करे हरि जन की अपुना गुनु न गवावै ॥१॥ रहाउ ॥ जो किछु करे सु आपे सुआमी हरि आपे कार कमावै ॥ हरि आपे ही मति देवै सुआमी हरि आपे बोलि बुलावै ॥१॥ हरि आपे पंच ततु बिसथारा विचि धातू पंच आपि पावै ॥ जन नानक सतिगुरु मेले आपे हरि आपे झगरु चुकावै ॥२॥३॥

अर्थ: परमात्मा का भक्त हर समय परमात्मा के गुण गाता रहता है। अगर कोई मनुख उस भक्त की निंदा (भी) करता है तो वह भक्त अपना सवभाव नहीं छोड़ता॥१॥रहाउ॥ (भक्त अपनी निंदा सुन के भी अपना सवभाव नहीं छोड़ता, क्योंकि वह जनता है कि) जो कुछ कर रहा है मालिक प्रभु आप ही (जीवों में बैठ के) कर रहा है, वह आप ही हरेक काम कर रहा है। मालिक प्रभु आप ही (हरेक जीव को )समझ देता है, आप ही (हरेक जीव में बैठा) बोल रहा है, आप ही (हरेक जीव को) बोलने की प्रेरणा कर रहा है॥१॥ (भक्त जनता है कि) परमात्मा ने आप ही (अपने आप से) पञ्च तत्वों का जगत-बिखेरा हुआ है, आप ही इन पञ्च तत्वों में पांच विषय भरे हुए हैं। गुरू नानक जी कहते हैं, हे नानक! परमात्मा आप ही अपने सेवक को मिलाता है, और, आप ही (उस के अंदर से हरेक प्रकार कि) खिंच तान ख़तम करता है॥२॥३॥

ये भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सहित NDA के सभी उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें