Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio के बाद अब Airtel Bharti ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगे किए मोबाइल रिचार्ज प्लान

June 28, 2024

Jio के बाद अब Airtel Bharti ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगे किए मोबाइल रिचार्ज प्लान

 

नई दिल्ली: दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को 3 जुलाई से मोबाइल टैरिफ में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। अनलिमिटेड वॉयस प्लान में कंपनी ने 179 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 199 रुपये, 455 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 599 रुपये और 1,799 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 1,999 रुपये कर दी है। पोस्टपेड प्लान के लिए 399 रुपये वाला टैरिफ प्लान अब 449 रुपये का होगा।

वहीं, 499 रुपये वाला प्लान अब 549 रुपये का मिलेगा। मौजूदा 599 रुपये वाला प्लान 699 रुपये का और 999 रुपये वाला प्लान अब 1199 रुपये का होगा। बढ़ी हुई दरें 3 जुलाई से लागू होंगी। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से लाभकारी बिजनेस मॉडल के लिए मोबाइल एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू) 300 रुपये से ज्यादा होना चाहिए।

भारती एयरटेल ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि एआरपीयू का यह लेवल नेटवर्क टेक्नोलॉजी और स्पेक्ट्रम में जरूरी निवेश को संभव करेगा और पूंजी पर मामूली रिटर्न प्रदान करेगा।” भारती एयरटेल के शेयर सुबह के कारोबार में करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1,491 रुपये पर पहुंच गए। इससे पहले, रिलायंस जियो ने भी मोबाइल टैरिफ में 12 से 27 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें