Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरखी दादरी में भाई ने बहन के ससुराल में बरसाईं गोलियां, जीजा के दादा की मौत अन्य 3 घायल

June 28, 2024

चरखी दादरी में भाई ने बहन के ससुराल में बरसाईं गोलियां, जीजा के दादा की मौत अन्य 3 घायल

हरियाणा के चरखी दादरी में एक भाई ने अपनी बहन के ससुराल में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य 3 लोग घायल हो गए। वारदात को शुक्रवार की सुबह घसौला गांव में अंजाम दिया गया। घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

आरोपी की पहचान दिल्ली पुलिस फोर्स में कार्यरत साकेत के रूप में हुई है। उसे पुलिस फोर्स में भर्ती हुए करीब डेढ़ साल ही हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर चरखी दादरी थाना पुलिस पहुंची और मौका–ए–वारदात से पुलिस और FSL की टीम ने गोली के 20 खाली खोल, 2 कारतूस, एक मैगजीन, प्रयोग में लाई गई कार, दिल्ली पुलिस की वर्दी बरामद की।

जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला दिल्ली से टैक्सी बुक करवा कर लाया था। चरखी दादरी पहुंचते ही पिस्तौल के बल पर चालक को कार से नीचे उतार दिया। और टैक्सी लेकर अपने बहन के ससुराल पहुंच गया।आरोपी साकेत ने दिसंबर 2023 में अपनी बहन उषा का विवाह गांव घासौला निवासी रजत का साथ करवाया था।

विवाह के समय बताया गया था की रजत के पास सरकारी नौकरी है। लेकिन बाद में ऐसा कुछ नहीं निकला जिससे गुस्साए साकेत ने बहन के ससुराल जाकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी है। गोलीबारी में रजत के दादा 55 वर्षीय छोटेलाल की मौत हो गई। वहीं रजत के पिता सुरेंद्र, उसकी दादी शंकुतला,और भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हुए है।

पुलिस और अन्य परिजन घायलों को चरखी दादरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने घायलों को रोहतक के पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

साकेत के जीजा रजत ने चरखी दादरी पुलिस को शिकायत देते हुए बताया की साकेत ने पहले उस पर गोलियां बरसाई लेकिन वह स्वयं को बचाने में सफल रहा। इसी बीच आवाज सुन कर घर के अन्य सदस्य बाहर आए तो साकेत ने उन पर भी गोलियां बरसा दीं। रजत ने बताया की घटना के समय ऊषा अपने मायके गई हुई थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर साकेत के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टैक्सी चालक से भी पूछताछ की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें