Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई दुर्घटना पर जताया शोक

June 28, 2024

द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई दुर्घटना पर जताया शोक

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोगों के मारे जाने पर शुक्रवार को गहरा दु:ख व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई बस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 13 श्रद्धालुओं की मौत एक बेहद दु:खद घटना है। मैं इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।’’

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली क्रॉस पर खड़ी ट्रक से वैन के टकराने से हुई। राष्ट्रपति का यह भावपूर्ण संदेश शोकाकुल परिवारों के लिए सांत्वना है और राष्ट्र के सामूहिक शोक को दर्शाता है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें