Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने बंगा पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल को 5,000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

June 28, 2024

विजिलेंस ब्यूरो ने बंगा पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल को 5,000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एसबीएस नगर (नवांशहर) के बंगा शहर पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल अवतार सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को नवांशहर जिले के बंगा शहर की रहने वाली रेखा देवी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क कर बताया कि उसके बेटे के खिलाफ बंगा शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और उक्त पुलिस कर्मी उसके बेटे के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश करने के दौरान उसका पक्ष लेने और उसे अदालत से बरी करवाने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त पुलिस कर्मी ने इस मकसद से उससे किश्तों में 5,500 रुपये की रिश्वत पहले ही ले ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज के थाना में आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल पुलिस रिमांड के लिए सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें