Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र जुलाई में दो बार करेंगे गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

June 29, 2024

धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र जुलाई में दो बार करेंगे गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

 

धर्म : राशि हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे हमे पता चलता है की आने वालो दिनों में आपके साथ क्या अच्छा और क्या बुरा होने वाला है जिससे हम ज्योतिष शास्त्र में अच्छा और बेहतर कर सकते है। तो वही सभी ग्रह भी अपने निश्चित समय के बाद अपने स्थान में बदलाव करते हैं। आपको बता दे कि एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जिसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर करना कहते हैं। हमारे हिन्दू धर्म में इसे बहुत अहम महत्व दिया गया है। जिसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। आपको बता दे कि इस जुलाई माह में धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र दो बार गोचर करने वाले है। जिसमे 7 जुलाई को शुक्र कर्क राशि और 31 जुलाई को सिंह राशि में दाखिला करेंगे। इस बार का गोचर बहुत अहम है क्योंकि शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में कुछ के लिए ये बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते है है कि शुक्र के गोचर से किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है….

कर्क राशि

इस बार का जुलाई माह में शुक्र का गोचर सबसे ज्यादा कर्क राशि वालो के लिए बहुत लाभकारी साबित होने वाला है जिससे इस राशि वालो के धन दौलत से जुड़ी काफी लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। इतना ही नहीं परिवार और करीबी मित्रों के सहयोग बिगड़े काम भी बनेगे। कर्क राशि वालो के लिए इस माह का शुक्र का गोचर इतना लाभकारी है कि उन्हें नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा और धार्मिक कार्यों मे रुचि बढ़ने से पूजा पाठ में मन लगेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए ये बहुत फलदाई होने वाला है। दरअसल जुलाई माह में शुक्र के गोचर के कारण यह समय तुला राशि के जातकों के लिए बहुत फलदाई होने वाला है। जिससे तुला राशि के जातकों का नौकरी और व्यवसाय में बेहतर समय आने वाला है। पूजनीयो के सहयोग से आगे बढ़ने के मार्ग खुलेंगे और तरक्की और वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। बता दें कि तुला राशि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी जिससे संपति बढ़ने का योग है। जिससे उन्हें धन सी जुड़ी हर चीज़ के लिए ये बहुत फलदाई होने वाला है।

मेष राशि

जुलाई माह का कुछ समय मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। धन और वैभव के दाता शुक्र के गोचर मेष राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस समय संपति खरीदने के योग बन रहे हैं. समाज और परिजनों के बीच प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और बेहतर होंगे।

ये भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सहित NDA के सभी उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें