Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

June 29, 2024

नशे में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के हरदी थानाक्षेत्र अंतर्गत शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार से शनिवार दिन में हत्या दी। हत्या के समय घर में दोनों के सिवा कोई नहीं था। पुलिस के अनुसार थाना हरदी अंतर्गत कहारनपुरवा बालासराय निवासी बदलू ( 46) शराब के नशे में अपनी पत्नी गुड़यिा देवी (42) की धारदार हथियार से काट दिया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दंपती के 03 बच्चे बाहर कमाई के लिए गए थे जबकि गांव में मौजूद एक छोटा बेटा व सबसे छोटी बेटी खेलने के लिए निकले थे। थाना प्रभारी संतोष सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल बरामद कर घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें