Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के भरतपुर हादसा: पिकअप पलटने से दो वर्षीय बच्चे की हुई मौत, 7 अन्य घायल

June 29, 2024

राजस्थान के भरतपुर हादसा: पिकअप पलटने से दो वर्षीय बच्चे की हुई मौत, 7 अन्य घायल

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर सेवर थाना क्षेत्र के लुधावई टोल प्लाजा के पास शनिवार को पिकअप पलटने से एक बालक की मौत हो गयी तथा सात लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार परिवार पिकअप में अजमेर ख्वाजा शरीफ से जियारत कर कल रात अपने घर आगरा के लिए लौट रहा था,

लेकिन शनिवार तड़के करीब पांच बजे लुधावई टोल प्लाजा के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया। जिससे पिकअप बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जाकर पलट गयी, जिससे दो साल के अंशु की मौत हो गयी। भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती घायलों में हजारा (32), रीना (32), सूरज (36), इशाक (36), बन्नू (20), समीरा (25), विजय (25) शामिल हैं। मृतक अंशु के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें