Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. Ritik Sharma अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष नियुक्त

June 29, 2024

Dr. Ritik Sharma अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष नियुक्त

हिमाचल: अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन जो की भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था है का अध्यक्ष डॉ॰ ऋतिक शर्मा को चुना गया है जिसके लिए इन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰डी सी प्रजापति जी का धन्यवाद किया है । उक्त संस्था पूरे देश में चिकित्सकों के हक़ से लेकर चिकित्सा कैम्प चिकित्सकों के उत्थान एवं सरकार और चिकित्सको के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जानी जाती है । डॉ॰ ऋतिक शर्मा कोरोना काल में मुफ़्त कोरोना बचाव की दवाई सरकार , प्रशासन एवं आम जनता के साथ साथ बहुत सारी संस्थाओं को मुफ़्त में प्रदान करते हुए देखे गए है ।

डॉ॰ शर्मा सामाजसेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम कमा चुके है रक्तदान के क्षेत्र में पचास बार रक्तदान के लिए पहले रक्तवीर की उपाधि फिर मानव रत्न जैसे बहुत सारे सम्मान राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर प्राप्त कर चुके है । उन्होंने इस नियुक्ति का श्रेय अपने परिवार और अपने क्षेत्र की जनता को दिया है जो सदैव अपना आशीर्वाद समाजसेवा के कार्यों के लिए बनाये रखते है । इसके साथ ही शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में जल्द ही प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार भी करेंगे ताकि इस एसोसिएशन के कार्यों को बढ़ावा दे सकें और समाजसेवा के कार्य को बढ़ावा दे सके । डॉक्टर ऋतिक् शर्मा का परिवार भी सदैव समाजसेवा के क्षेत्र में ही जाना जाता है जहां इनके पिता डॉ॰ विक्रम शर्मा पूर्व निदेशक कॉफ़ी बोर्ड कृषि के क्षेत्र में कृषकों के उत्थान के लिए जाने जाते है वहीं माता इन्दु शर्मा पूर्व ज़िला पार्षद विभिन्न अन्य रूपों में समाजसेवा में डटी रहती है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें