Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन

June 30, 2024

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन

 

साप्ताहिक राशिफल : साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थकि दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है ,आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि : इस सप्ताह आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। यश कीर्ति के साथ धन लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि : नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से ख़ुशी प्राप्त हो सकती है। किन्तु व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह ठीक-ठाक बना रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे तथा भेग-विलास की चीजों पर खर्च होगा। सप्ताह के अंत में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि : भाग्य का साथ मिलने से अचानक किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी तरह का व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है। नौकरी तथा व्यापार में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा को रुके काम बनेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

कर्क राशि : इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे जिससे उत्साह और स्फूर्त िबनी रहेगी। कारोबार में नयी योजना बनेगी। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। सुखों में वृद्धि हो सकती है। अपने लिए किसी प्रकार की खरीदारी कर सकते है। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह राशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ेगा तथा भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका चेहरा खिल उठेगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे जातकों को रोजगार मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। धन खर्च हो सकता है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि : इस सप्ताह धन लाभ तथा कुटुंब से सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई से लाभ और सुख प्राप्त होगा तथा आय के नए स्रोत उपलब्ध होंगे। बड़े भाई तथा उच्च अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें। सामाजिक कार्य में भाग लेने का संयोग बनेगा। शौक-मौज़ की चीजों पर खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है। माता को कष्ट हो सकता है।

तुला राशि : शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सभी प्रकार के मनमुटाव दूर होंगे। शादी योग्य जातकों को प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा। धन को लेकर यह सप्ताह बहुत अच्छा बन सकता है, अत: आपकी आर्थकि स्थिति में सुधार होगा। कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। सप्ताह के अंत में आलस्य के चलते कुछ परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है तथा नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्राएं बहुत लाभदायक रहेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना रह सकता है। धन प्राप्ति के लिए भी सप्ताह अच्छा जा सकता है। व्यर्थ के खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु राशि : धन का आगमन मन को खुश कर देगा। ऑफिस में लोग आपसे खुश रहेंगे। व्यर्थ का खर्च आपको परेशान कर सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। गाड़ी वगैरह आराम से चलायें। मनोबल में वृद्धि होगी। नयी योजना बनायेंगे। इस समय आपकी सभी प्रकार के कार्यों में अपनी काबिलियत सिद्ध करने के लिए समझदारी भरा कदम उठाएंगे। यात्राओं में वृद्धि हो सकती है। धार्मकि खर्च हो सकते हैं।

मकर राशि : इस सप्ताह शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थकि लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें। पैसे के लेनदेन अथवा आर्थकि व्यवहार संभलकर करें। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में मानसिक परेशानी हो सकती है तथा स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बड़ा-चढ़ा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ निकटता का आनंद उठा सकेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। साझेदारों के साथ संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। क्रोध से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मीन राशि : सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। भाग्य का भरपूर सहयोग आपके सभी कार्य बिना किसी तकलीफ के सम्पूर्ण करेगा। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह ठीक रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी तकलीफ हो सकती है। व्यापारिक वर्ग के लोगों को व्यापार में वृद्धि के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के तनाव से बचें।

ये भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सहित NDA के सभी उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें