Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF के हाथ लगी बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए के 522 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद

June 30, 2024

BSF के हाथ लगी बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए के 522 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद

फिरोजपुर: जिले में भारत पाक बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ ने तलाशी अभियान के दौरान खेतों में से एक 522 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया है जो पीले रंग की टेप के साथ लपेटा हुआ है और जिसके साथ एक छोटी प्लास्टिक की टॉर्च भी बंधी हुई है।

यह जानकारी देते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी और खेतों में दिखे एक संदिग्ष पैकेट के आधार बीएसएफ द्वारा गांव कालू वाला के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और इस ऑपरेशन के दौरान उन्हें एक पीले रंग की टेप के साथ लपेटा हुआ एक पैकेट मिला जिसमें से हेरोइन बरामद हुई है जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें