Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंवादियों के संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा

July 1, 2024

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंवादियों के संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंवादियों के एक संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा है। पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने रविवार देर रात सोपोर में बोमई इलाके के माचीपोरा में एक संयुक्त चौकी स्थापित की थी। अधिकारियों ने कहा,‘‘जांच के दौरान बोमई से माचीपोरा की ओर आ रहे एक वाहन को रोका गया।

चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क दल ने उसे पकड़ लिया।’’ उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जिले के रफियाबाद इलाके के निवासी वहीद उल जहूर के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के वाहन से तुíकये निíमत दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 41 गोलियां, एक साइलेंसर, चीन निíमत दो ग्रेनेड और आईईडी बनाने की सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें