Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

July 1, 2024

पंजाब में सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पठानकोट और हिमाचल की सीमा पर दो दिन से रुके मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। आगे बढ़ रहा मानसून माझा और दोआबा के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक कल ज्यादातर शहरों का तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी।

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के 9 जिलों मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर, मलेरकोटला, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश की संभावना है।

जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार और मंगलवार को पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है।

पंजाब में सक्रिय होगा मानसून:

27 से 29 जून तक पठानकोट और हिमाचल बॉर्डर पर रुका मानसून आज आगे बढ़ गया है। मानसून ने आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली को कवर कर लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर मानसून की रफ्तार अच्छी रही तो आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें