Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

July 1, 2024

घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 69.63 अंक बढक़र 79,102.36 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 37.85 अंक की बढ़त के साथ 24,048.45 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 23.09 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें