Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में लापरवाह कार चालक ने बुजुर्ग और युवक को मारी टक्कर, हादसे के बाद आरोपी फरार

July 1, 2024

फरीदाबाद में लापरवाह कार चालक ने बुजुर्ग और युवक को मारी टक्कर, हादसे के बाद आरोपी फरार

हरियाणा के फरीदाबाद में सफेद रंग की कार ने बुजुर्ग महिला और एक युवक को टक्कर मार दी। युवक महिला के पास एक दुकान के सामने बैठ कर बात कर रहा था। इसी बीच अचानक से एक तेज रफ्तार कार ने दोनो को कुचल दिया। इसके अलावा दुकान का शटर भी टूट गया।

हादसे के बाद से कार चालक और उसका साथी घटनास्थल पर कार छोड़ कर फरार हो गए। घायल मनोज और बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई है। छतिग्रस्त दुकान के मालिक ने बताया की रविवार के कारण दुकान बंद थी। लेकिन कार के टक्कर मारने से काफी नुकसान हुआ है।

देशराज कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया की हादसा उसकी ही दुकान के सामने हुआ हैं। युवक मनोज रोज सायंकाल की आरती मे पूजा करने के लिए आता है। उसकी दुकान के सामने देवी का मंदिर है। इसके अलावा उसकी दुकान के साथ वाली दुकान को भी काफी नुकसान हुआ है।

सिटी थाना पुलिस ने अन्य लोगों से भी पूछताछ की और दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगाले। जिनमे कार की तेज रफ्तार और हादसे की फोटेज साफ–साफ दिख रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की कार का रंग सफेद था और क्रमांक HR06AM598 है। कुछ ही देर में लोगों को भीड़ जुट गई।

कार की रफ्तार 60 Km/h थी। कार ने पहले टक्कर मारी फिर पीछे की तरफ लौट गई। कार सवार दोनो युवक हादसे के बाद डर कर कार वहीं छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की कार को जब्त कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि हादसे में 2 लोग घायल हुए है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी मौके पर ही कार छोड़ कर फरार थे। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 279, 337, और 427 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें