Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: गैस सिलेंडर लीक होने से 3 झुग्गियों में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

July 1, 2024

कुरुक्षेत्र: गैस सिलेंडर लीक होने से 3 झुग्गियों में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

कुरुक्षेत्र: जिले के बी आर चौक के पास गैस सिलेंडर लीक होने के कारण झुग्गियों में आग लग गई। झुग्गियों में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और फायर फाइटर की टीम ने अपनी जान पर खेल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

हालांकि फायर फाइटर को हल्की चोट भीआई है फिलहाल यह गरीब लोग खुले आसमान तले कुदरत की मार से परेशान बेबस दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सौभाग्यशाली रहे की दो अन्य बड़े सिलेंडर भी झोपड़ी में पड़े थे लेकिन दोनों खाली थे अगर उनमें गैस होती तो और बड़ा हादसा हो सकता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें