Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

July 1, 2024

जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इक्न्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का ‘‘दुरुपयोग किए जाने’’ के विरोध में सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के सामने प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों के सांसदों ने प्रदर्शन किया है।’’ विपक्षी सांसदों ने ‘हिटलरशाही मुर्दाबाद’ और ‘विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करना बंद करो’ के नारे लगाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें