Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhiwani में बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 75 हजार रुपए की लूट, मामला दर्ज

July 1, 2024

Bhiwani में बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 75 हजार रुपए की लूट, मामला दर्ज

भिवानी: साइबर ठगी करने वालों ने हरियाणा के भिवानी में बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की वार्षिक फीस रिफंड करने के नाम पर 75,654 रुपए ठग लिए। मामले की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।

भिवानी के हनुमान गेट निवासी नारिया ने बताया कि 26 जून को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि क्रेडिट कार्ड की वार्षिक फीस रिफंड करनी है। उसने बताया कि बैंक ने अपनी वार्षिक फीस कम कर दी है। फिर उसने कहा कि हम आपकी बची हुई वार्षिक फीस भी रिफंड करवा देंगे, आपको अपने एप में जाकर वार्षिक फीस का ऑप्शन बंद करना होगा।

नारिया ने बताया कि उन्होंने ऐसा न करने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई और यही बात कही। इस दौरान मेरे मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने लगे और मेरे क्रेडिट कार्ड नंबर से अलग-अलग राशि के कई ओटीपी आए। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 75,654 रुपए की ठगी की है। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने साइबर क्राइम का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें