Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex और Nifty शुरुआती कारोबार में नए उच्च स्तर पर पहुंचा

July 2, 2024

Sensex और Nifty शुरुआती कारोबार में नए उच्च स्तर पर पहुंचा

 

मुंबई : घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में अपने-अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 379.68 अंक चढक़र 79,855.87 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 94.4 अंक की बढ़त के साथ 24,236.35 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, कोटक मंहिद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। सूचकांक तेजी के साथ खुले और सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए, लेकिन जल्द ही मुनाफावसूली शुरू हो गई और सूचकांकों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया तथा नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करने लगे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 426.03 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें