Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा ने राज्यसभा भेजने का लिया निर्णय

July 2, 2024

उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा ने राज्यसभा भेजने का लिया निर्णय

पटना। बिहार में राज्यसभा की दो सीटों के होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने कोटे की एक सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार से राज्यसभा उप चुनाव के लिए श्री उपेंद्र कुशवाहा राजग के उम्मीदवार होंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कोटे की एक सीट से श्री उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजेगी ।


कुशवाहा ने इसके बाद सोशल मीडिया पर लिखा, राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरित परिस्थिति में भी मेरे प्रति अपना स्नेह बनाए रखा, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, गृह अमित शाह जी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी जी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार देता हूं।

गौरतलब है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में काराकाट से भाजपा के बागी उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के निर्दलीय उतरने के कारण श्री कुशवाहा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें