Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurugram Crime : पड़ोसी ने की क्रूरता की हद पार, 9 वर्षीय बच्ची का गला घोंटकर की हत्या, फिर शव को कर दिया आग के हवाले

July 2, 2024

Gurugram Crime : पड़ोसी ने की क्रूरता की हद पार, 9 वर्षीय बच्ची का गला घोंटकर की हत्या, फिर शव को कर दिया आग के हवाले

गुरुग्राम: सेक्टर 107 की सिग्नेचर सिलोरा सोसाइटी में नाबालिग की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग पर लगा है। आरोप है कि नाबालिग को घर पर चोरी करते मासूम ने पकड़ लिया था, जिस पर उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी नाबालिग ने उसका गला दबा दिया और मंदिर से कपूर लेकर बेड पर डाल आग लगा दी। घर से धुआं निकलता देख जब सोसाइटी निवासियों ने देखा तो इसकी सूचना महिला और पुलिस व दमकल विभाग को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल ने आग बुझा कर नाबालिग के शव को कब्जे में लिया। वही पुलिस की माने तो आज सुबह करीब 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पड़ोसी नाबालिग को हिरासत में लिया गया। इस नाबालिग पर मृतक की मां ने वारदात को अंजाम देने का शक जताया था। जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि मृतक नाबालिग की मां आरोपी की मां से मिलने गई थी। इस दौरान आरोपी नाबालिग को पढ़ाने के बहाने उनके घर आ गया। कुछ देर तक आरोपी ने नाबालिग को पढ़ाया।

पुलिस के मुताबिक, जब नाबालिग शौच करने बाथरूम में गई तो आरोपी ने घर में रखे गहने और नकदी चोरी करनी शुरू कर दी। वही घर में अलमारी खुलने की आवाज सुनकर जब नाबालिग बाथरूम से बाहर आई और उसने आरोपी को चोरी करते देख शोर मचाया तो आरोपी ने पहने उसका मुंह बंद किया और चुन्नी लेकर उसका गला दबा दिया। आपको बता दे कि आरोपी ने मामले को दूसरा रूप देने के लिए उसने मंदिर से कपूर लेकर बेड पर फेंक कर आग लगा दी।

जब आग की सूचना मिलते ही नाबालिग और आरोपी की मां मौके पर आई तो आरोपी ने उन्हें गुमराह करने के लिए बताया की दो लोग नाबालिग को मार रहे थे, उन्होंने घर को आग लगा दी। जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ। डीसीपी वेस्ट करण गोयल की माने तो मामले की जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा घर से चोरी कर बाहर फेंके गए गहने भी कब्जे में ले गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें