Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर पहुंचा

July 3, 2024

Rupee vs dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 83.53 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा अमेरिकी डॉलर की खरीद ने निवेशकों की धारणा को और प्रभावित किया, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.53 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.48 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.71 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ऐतिहासिक 80,000 अंक के पार पहुंच गया और निफ्टी ने नए रिकॉर्ड स्तर को छुआ। बाद में बीएसई सेंसेक्स ने 446.5 अंक या 0.56 प्रतिशत बढक़र 79,887.95 अंक पर कारोबार किया। एनएसई निफ्टी 132.50 अंक या 0.55 प्रतिशत बढक़र 24,256.35 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,000.12 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें