Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में हुआ भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराया कैंटर, चालक और परिचालक दोनो की मौत

July 3, 2024

नूंह में हुआ भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराया कैंटर, चालक और परिचालक दोनो की मौत

हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए कैंटर चालक और परिचालक की मौत हो गई। कैंटर ने सड़क किनारे खड़े डंपर में टक्कर मार दी। जिस कारण से ये हादसा हो गया। दर्दनाक हादसा दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ था।

जानकारी के अनुसार कैंटर जयपुर की तरफ से सामान लोड कर दिल्ली के जा रहा था। जैसे ही कैंटर नौसेरा गांव के समीप पहुंचा। तो उसकी टक्कर हाईवे पर साइड से खड़े डंपर से हो गई। कैंटर तेज रफ्तार से आ रहा था।

टक्कर इतनी जोरदार थी की कैंटर चालक और परिचालक ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए। भयंकर हादसे के कारण आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों में से किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच–पड़ताल में जुटी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।पुलिस ने कैंटर चालक और परिचालक को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया की दोनो की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनो के शवों को सीएससी मोर्चरी में रखवाया। पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है।फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें