Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Munjya : मुंज्या ने 100 करोड़ क्लब में की एंट्री, Box office पर मचाया धमाल, Sharvari Wagh ने शेयर किया पोस्ट

July 3, 2024

Munjya : मुंज्या ने 100 करोड़ क्लब में की एंट्री, Box office पर मचाया धमाल, Sharvari Wagh ने शेयर किया पोस्ट

मुंबई : शारवरी वाघ एवं अभय वर्मा अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ 07 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है, जब कोई बिना बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्म टिकट खिड़की पर जोरदार कमाई कर लेती है।

‘मुंज्या’ ने भारतीय बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। ‘मुंज्या’ ने एक्टर्स की दमदार एक्टिंग और अच्छी स्टोरीलाइन की वजह से दर्शकों का दिल जीत लिया है। मुंज्या का निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है। ‘मुंज्या’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 118.51 करोड़ की कमाई कर ली है।

शरवरी वाघ ने लिखा पोस्ट

शरवरी ने लिखा- ”मुंज्या’ हंसाता है और डराता है 100 करोड़ तक का सफर! ऐतिहासिक तीसरे सप्ताहांत के लिए धन्यवाद। हम आपके बिना यह नहीं कर पाते! अभी अपने टिकट बुक करें. ‘मुंज्या’, परिवारों और बच्चों के लिए जरूर देखी जाने वाली मनोरंजक फिल्म है, जो अब सिनेमाघरों में सक्सेसफुल चल रही है!’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें